
रायपुर,,, रसूखदार कैदी को जेल से बाहर निकालकर ऐश कराने वाले प्रहरी के खिलाफ जुर्म दर्ज करा दिया है। अब कैदी की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।
बीमारी के बहाने जेल से निकले कैदी को उपचार के लिए अस्पताल के बजाए होटल ले जाने वाले प्रहरी लखनलाल जायसवाल के गंज थाने में जुर्म दर्जवकारा दियाभ्या है। जेल प्रहरी जायसवाल ने कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी रोशन चंद्राकर को इलाज के बहाने जेल से बाहर निकाला और 5 घंटे तक होटल में मौज कराया। मामला 2 अगस्त दोपहर 12 से 5 बजे का है। रोशन चंद्राकर होटल वेनिंगटन गए, इस दौरान वो परिवार के साथ निजी पल बिताए फिर लंच लिया। यही नहीं आरोपी रोशन चंद्राकर अपने परिचित के लोगों से होटल में मेल मुलाकात भी की। आरोपी जब होटल में निजी पल का आनंद ले रहे थे तो प्रहरी उनके बच्चो को पंडरी के सिटी सेंटर माल ले गए और उन्हें घुमाते-फिराते रहे और खुद भी मॉल घूमने का लुत्फ उठाता रहा। इस दौरान उसने वर्दी के ऊपर टीशर्ट पहन कर रखा था।
मामला सामने आने के बाद डायरेक्टर जनरल जेल राजेश मिश्रा ने जेल अधिकारियों को फटकार लगाई है। आरोपी जेल प्रहरी को सस्पेंड करने के साथ ही प्रदेश के सभी जेल अधीक्षकों को आदेश जारी कर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब जेल प्रहरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। धारा 188, जेल मैन्यूल का उल्लंघन समेत कई अन्य धाराओं में जेल प्रहरी लखनलाल जायसवाल के खिलाफ गंज थाना एफआईआर दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है की थाने में जुर्म दर्ज होने के बाद जेल प्रहरी को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27करेले खरीदने गया था, मौत बनकर निकला जहरीला साँप सब्जी के ढेर में छिपे नाग ने युवक को डसा, नेहरू नगर सब्जी बाजार में मची भगदड़, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….
Uncategorized2026.07.27शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दूसरी शादी के बाद हुआ फरार, ससुराल के छज्जे में छिपा बैठा था आरोपी, सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, अब सलाखों के पीछे ‘राजा….
Uncategorized2026.07.261,877 फर्जी नामों के साए में फिर खुलीं राशन दुकानें! बहाली पर बवाल, नियम ताक पर रखने के आरोप; RRC कार्रवाई अधूरी होने के बावजूद दोबारा संचालन की अनुमति से खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर उठे बड़े सवाल….
Uncategorized2026.07.26स्कूल की जमीन पर ‘गुरुजी’ का कब्जा! रसूख के दम पर सरकारी शिक्षक की दबंगई, शिकायतों के बाद भी नहीं हिली व्यवस्था, बच्चों के भविष्य पर मंडराया संकट, प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश….
