
बिलासपुर,,, न्यायधानी में एक युवती ने अपने बॉय फ्रेंड को सरेआम थप्पड़ और चप्पलों की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा और 4 बच्चों का पिता है, लेकिन लड़की से अपने मैरिटल स्टेटस छिपाकर अफेयर इंजॉय रहा था। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक का है। जानकारी के मुताबिक युवती को जब अपने बॉय फ्रेंड के शादीशुदा होने का पता चला तो वह आगबूला हो गई। चौक पर बीच सड़क में ट्रैफिक पुलिस के सामने वह युवक की पिटाई करने लगी। घटना गुरुवार की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
खुद को बताया अविवाहित, युवती से बनाए फिजिकल रिलेशन पीड़िता के मुताबिक उसका गहरा जुड़ाव तखतपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ चल रहा था। उसने खुद को अनमैरिड बताया। और शादी करने का वादा किया, उसके बाद युवती से फिजिकल रिलेशन भी बनाए। जब युवती को अपने बॉय फ्रेंड की सच्चाई सामने आई तो बवाल हो गया। युवक से पैसे मांगने गई थी युवती, फिर कर दी पिटाई
बॉय फ्रेंड की सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने युवक से 30 हजार रुपए मांगने गई थी। इस दौरान उसके साथ एक युवक भी था। प्रेमी पैसा देने में माना किया। और वहां से भागने का कोशिश की। उसके बाद दौड़ाकर दोनों ने उसे पकड़ लिया।
टीआई बोले: दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कराई
सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि पुलिस की टीम युवक और युवती दोनों को थाने लेकर आई थी। थाने में युवक ने युवती को 30 हजार रुपए लौटा दिए। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने शांति भंग करने पर उनके खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जरूर की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
