
बिलासपुर,,, जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुली में आज शाम विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है, जिसमें घटना को अंजाम देकर फरार आरोपी पति को पुलिस ने चंद घंटों में ही अपनी हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में एक महिला के घायल होने की सूचना पर तुरंत डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर जानकारी मिली कि ग्राम कुली में एक घर में मृतिका रिंकी मैत्री पति प्रकाश मैत्री दोनों पिछले दो-तीन दिनों से रह रहे थे तथा गुरुवार शाम 7 बजे के लगभग किसी विवाद पर आरोपी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से वार करके फरार हो गया था। वही पीड़िता को घटना स्थल से तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो जाने से ग्राम कुली उसके मायके निवास स्थान में लाया गया। घटना पर थाना सीपत में तुरंत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, वही आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसे पुलिस ने चंद घन्टो में ही तलाश कर हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
