
बिलासपुर,,, डॉक्टर बेटी की संदिग्ध मौत पर मां ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है! जिस पर कोर्ट ने C.I.D को आगे की निष्पक्ष जांच कर 8 सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने कहा है! मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डीबी में हुई!
बता दें कि बिलासपुर के जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पूजा चौरसिया की अप्रैल 2024 को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई! पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि मृतका पति डॉ. अनिकेत कौशिक व जिम ट्रेनर सूरज पांडेय घायल पूजा को अस्पताल ले गए थे! मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने जिम ट्रेनर सूरज पांडेय को धारा 306 के तहत गिरफ्तार किया है!
पुलिस की इस कार्रवाई पर संदेह जताते हुए मृतका की मां रीता चौरसिया ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है! जिसमें स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई है! याचिका में बताया गया है! कि मृतक का ससुर शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर और प्रभावशाली व्यक्ति है! मृतका की मां ने संदेह जताया है! कि उनकी बेटी की योजना बनाकर निर्मम हत्या की गई है! उन्होंने पुलिसिया जांच पर सवाल उठाते हुए बताया है! कि जिम ट्रेनर सूरज पांडे नाम के एक आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 का मामला दर्ज किया गया है!
याचिका में मामले की स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराकर I.P.C की धारा 302 का अपराध दर्ज करने की मांग की गई है!याचिका में कहा गया है कि मृतका के शरीर में मृत्यु पूर्व 7 चोटें पाई गईं, जिसका पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कोई स्पष्टीकरण नहीं है. कोर्ट ने C.I.D से मामले की आगे की जांच कराने व 8 सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
