
बिलासपुर,,, रतनपुर क्षेत्र में खुटाघाट बांध मगरमच्छों का बड़ा आशियाना है, यही कारण है कि अक्सर भोजन की तलाश में मगरमच्छ आसपास के गांव तक पहुंच रहे हैं। एक बार फिर शनिवार सुबह रतनपुर राम टेकरी के पास स्थित विकमा तालाब के बगल में स्थित खेत में लोगों ने एक विशालकाय मगरमच्छ को देखा।

पूरी तरह वयस्क यह मगरमच्छ करीब 9 फीट लंबा था जिसकी उम्र 10 से 12 साल बताई जा रही है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो लोगों ने खुद ही इस मगरमच्छ को पकड़ा और फिर उसे एक ऑटो में भरकर खुटाघाट बांध तक छोड़ आये।

यह चिंता का विषय है कि रतनपुर में खतरनाक मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं, इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बन रही है। अगर ऐसा ही रहा तो यहां भी कोटमी सोनार की तरह मगरमच्छों के लिए संरक्षित पार्क निर्माण करना होगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार यहां इसी तरह मगरमच्छ पकड़े गए हैं, जो खूंटा घाट बांध से भटक कर गांव और गांव के तालाब में पहुंच गए थे। यहां कई तालाबों में भी मगरमच्छ होने की खबर अक्सर मिलती है, जो खतरे से खाली नहीं है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27करेले खरीदने गया था, मौत बनकर निकला जहरीला साँप सब्जी के ढेर में छिपे नाग ने युवक को डसा, नेहरू नगर सब्जी बाजार में मची भगदड़, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….
Uncategorized2026.07.27शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दूसरी शादी के बाद हुआ फरार, ससुराल के छज्जे में छिपा बैठा था आरोपी, सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, अब सलाखों के पीछे ‘राजा….
Uncategorized2026.07.261,877 फर्जी नामों के साए में फिर खुलीं राशन दुकानें! बहाली पर बवाल, नियम ताक पर रखने के आरोप; RRC कार्रवाई अधूरी होने के बावजूद दोबारा संचालन की अनुमति से खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर उठे बड़े सवाल….
Uncategorized2026.07.26स्कूल की जमीन पर ‘गुरुजी’ का कब्जा! रसूख के दम पर सरकारी शिक्षक की दबंगई, शिकायतों के बाद भी नहीं हिली व्यवस्था, बच्चों के भविष्य पर मंडराया संकट, प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश….
