
बिलासपुर,,, सकरी पुलिस ने नशीली दवा बेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 800 नग नाइट्रोसन 10 नशीली टैबलेट जो प्रतिबंधित है जप्त जप्त किया गया। जप्त टेबलेट की कुल क़ीमत 80000/ रुपए है। आरोपी अपने घर से नशे का कारोबार करते है। 8 अगस्त 24 को सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की अटल आवास सकरी निवासी पिंटू उर्फ विशेष टंडन अपने घर से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेच रहा है। सूचना से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। कार्यवाही करने के निर्देश पर मुखबिर से प्राप्त सूचना की तस्दीक के लिए अटल आवास सकरी स्थित पिंटू उर्फ विशेष टंडन के मकान में रेड कार्यवाही की गई। आरोपी पिंटू उर्फ विशेष टंडन अपने साथी बादशाह उर्फ इरफान खान निवासी नारियल कोठी के साथ मिलकर नशीली प्रतिबंध टैबलेट बिक्री करते मिल गया। आरोपियों के कब्जे से 800 नाग टेबलेट जिन्हें उनके द्वारा ₹100 प्रति टैबलेट के हिसाब से ₹80000 में बेचे जाने की बात स्वीकार की। दोनों आरोपियों के पास से 800 नग नाइट्रोसन 10 टेबलेट एवं बिक्री रकम कल 1890 रुपए जप्त किया गया। इसके बाद आरोपियों के विरुद्ध धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया है। दोनों आरोपियों का नाम पिंटू उर्फ विशेष टंडन पिता लक्ष्मी नारायण टंडन उम्र 22 वर्ष निवासी अटल आवास सकरी तथा बादशाह उर्फ इरफान खान पिता अयूब खान उम्र 21 वर्ष निवासी नारियल कोठी अटल आवास, थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
