
बिलासपुर,,, इस बात को सभी जानते और समझते है! कि यातायात के नियमो की अनदेखी करना जानलेवा है! इसमें जान भी जा सकती है! फिर भी लोग नियमो को तोड़ते है! और अपनी फूल जैसी जिंदगी को खो देते है! करीब,करीब हर सड़क दुर्घटना के पीछे यातायात नियमो का उल्लंघन बड़ी वजह का रूप में सामने आती है! सड़को पर वाहन चलाते समय चालक न तो दाएं देखते है! ना बाएं ! जल्दबाजी में में अधिकांश गलत दिशा में टर्न लेते है! और हादसों को दावत देते है!

इसी तरह बिलासपुर में भी
कुछ रईसजादों का एक कार में अय्यासी करते बिलासपुर शहर से एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह से रईसजादे चार पहिया वाहन के सनरूफ ग्लास को खोलकर और खिडकी से बाहर निकलकर अय्याशी करते और कार को तेज रफ्तार में फर्राटे भरते देखे जा सकते है। वायरल वीडियो थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत दयालबंद इलाके की बताई जा रही है। वीडियो में एक लड़की और दो युवक दिख रहे हैं वही आसपास के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जो जमकर वायरल हो रहा है।बावजूद इसके पुलिस अब तक रईसजादों को पकड़ नहीं पाई है।जबकि शहर के चौक चौराहों में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगे है। ऐसे में आरोपियों को पकड़ पाने में नाकाम पुलिस को यातायात नियम का खुलेआम धज्जियां उड़ाने वाले लोग नजर नही आ रहे है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
