
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा लगातार 173(8)crpc के मामलो में वर्षों से फ़रार आरोपीयो की गिरफ़्तारी एवम् निराकरण हेतु निर्देश दिए गये थे! जिसके तारतम्य में दिनॉक 08-अप्रैल-2022 को गॉधीनगर निवासी भरतलाल सारथी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके ट्रेलर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।
आरोपी चोरी के कई मामलों में पहले भी जा चुका है जेल
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। दौरान विवेचना के मुखबीर से सूचना मिला कि खण्डोबापारा निवासी राजकुमार कश्यप अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रेलर चोरी कर बेच दिया है! सूचना पर आरोपी राजकुमार को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया जो अपने अन्य साथी शिवशंकर गोंड़ निवासी पुलाली, अनिल राठौर निवासी हरदीबाजार, सोनू कंवर निवासी मोहनपुर, संदीप बैसवाडे निवासी हरनमुड़ी के साथ मिलकर चोरी कर स्वीकार किया , पूर्व में आरोपी राजकुमार कश्यप, सोनू कंवर संदीप बैसवाड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। तथा अन्य फरार आरोपी की पता तलाश जारी थी। 09 अगस्त 2024 को आरोपी अनिल राठौर के अपने घर में होने की सूचना पर आरोपी के घर में घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर ग्राम रलिया हरदीबाजार से गिरफ्तार कर आरोपी के ट्रेलर चोरी कर कबाड़ में बेचना स्वीकार करने तथा उससे मिले पैसों को खर्च करना बताने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, सउनि. मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. नंदकुमार यादव का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
