
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा महिला संबंधी अपराधो में कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया गया है निर्देशित कि थाना पचपेड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात व्यक्ति इसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया है जिस पर अपराध क्रमांक 114/24 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पचपेड़ी के नेतृत्व में टीम गठित कर पतासाजी दौरान दिनांक 09.08.24 को आरोपी नंदकिशोर साहू पिता उदय साहू उम्र 19 साल निवासी लोहरसी के कब्जे से भोपाल से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी से कथन बाद गुप्तांग परीक्षण कराने पर मामले में बलात्कार की पुष्टि होने से धारा 366,376 भादवि तथा 5/6 पोक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक 10.08.24 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नाबालिग की दस्त्यावी में एसआई ओमप्रकाश कुर्रे, एएसआई सहेत्तर कुर्रे, आर उमेन्द खूंटे, आर हरिशंकर चंद्रा महिला आर नीता यादव एवम थाना कोटा के आर सरफराज खान का विशेष योगदान रहा।
आरोपी 👇
नंदकिशोर साहू पिता उदय साहू उम्र 19 साल निवासी लोहरसी थाना पचपेड़ी
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
