
बिलासपुर,,, तोरवा थाना क्षेत्र में प्रार्थी राजकुमार पटेल के द्वारा 10अगस्त 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि इसका चाचा निर्मल पटेल,जो जिंदल फैक्टरी,रायगढ़ में काम करता है! द्वारा दिनांक 09 अगस्त 24 को रात्रि करीब 8 बजे फोन से बताया कि यह एक लड़की से मिलने के लिए बिलासपुर आया हुआ था! तब कुछ लोग बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पकड़ कर 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। एक दो बार बात होने के बाद निर्मल का फोन बंद हो गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तोरवा के अपराध क्र 313/24 धारा 140(3),3(5)BNS
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया!
पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार के सतत पर्यवेक पर्यवेक्षण में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के सहयोग से तकनीकी सहायता प्राप्त कर अपहृत निर्मल पटेल पिता नन्द पटेल 23 साल ग्राम बाघमाड़ा थाना बसना जिला महासमुन्द हाल मुकाम खरसिया रायगढ़ को बरामद किया गया! अपहृत से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर स्वयं , आरोपी राजेश बाघ और अजय चाैहान के साथ मिलकर साजिश पूर्वक अपराधिक षडयंत्र रचना स्वीकार किया जिसके आधार पर प्रकरण में 61 भारतीय न्याय संहिता जोड़ी जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया हैl
आरोपी 👇
1.निर्मल पटेल पिता श्री नन्द पटेल 23 साल ग्राम बाघमाड़ा थाना बसना जिला महासमुन्द हाल मुकाम खरसिया रायगढ़
2. राकेश बाघ पिता गोंगाधर बाघ उम्र 25 साल पता ग्राम बांसदा थाना गोडवेला जिला पश्चिम मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल हाल मुकाम सरायपाली जिला रायगढ़
3. अजय कुमार चौहान पिता सुख सिंह चौहान उम्र 27 साल पता ग्राम चितवाही थाना तमनार जिला रायगढ़ हाल मुकाम सरायपाली जिला रायगढ़
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
