
बिलासपुर,,, चेक बाउंस के एक मामले में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने 6 महीने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही साढ़े 7 लाख रुपए दो महीने में देने का आदेश दिया है।
राजेन्द्र नगर निवासी सिराज मोहम्मद ने अपनी भाभी राजेन्द्र नगर निवासी सुरैय्या बेगम को ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए 7 लाख रुपए 2012 में दिए थे। तय समय में पैसे वापस नहीं करने पर मांगे तो सुरैय्या बेगम ने 5 दिसंबर 2014 काे सात लाख रुपए का चेक सिराज को दे दिया। यह चेक बाउंस हो गया। इसके बाद इसकी सूचना और नोटिस पंजीकृत डाक के माध्यम से सिराज मोहम्मद ने भेजी। इसके बाद भी पैसे वापस नहीं करने पर धारा 138 के तहत केस दायर किया गया। विचारण न्यायालय ने मामले में सुरैय्या बेगम के खिलाफ आदेश जारी किया।
इसमें तीन महीने की सजा और 7 लाख रुपए के भुगतान का आदेश जारी किया गया। इसके खिलाफ सुरैय्या बेगम की ओर से प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के समक्ष अपील की गई थी। इसमें कहा गया कि 7 लाख रुपए दिए जाने का कोई प्रमाण नहीं है। सिराज मोहम्मद द्वारा रजिस्टर्ड नोटिस की तामीली को भी प्रमाणित नहीं किया गया है। यह रकम कब कब दी गई इसकी कोई रसीद आदि भी प्रस्तुत नहीं की गई है।
कोर्ट ने तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर तर्कों से असहमति जताई। सुनवाई के बाद प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी सुरैय्या को 6 महीने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही साढ़े 7 लाख रुपए दो महीने में देने का आदेश दिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.06.11शिक्षा विभाग में कुर्सी एक्सप्रेस: कोई DEO बना जॉइंट डायरेक्टर, कोई पहुंचा नए जिले… बिलासपुर से टांडे की सक्ती टिकट कन्फर्म, जेवरा वाले जायसवाल की DEO ऑफिस में एंट्री! 11 जिलों में तबादलों का ऐसा झूला चला कि अफसर फाइलों से ज्यादा अपना बैग संभालते नजर आए…
