
हर घर तिरंगा हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ
सभी से की हर घर तिरंगा लहराने की अपील
बिलासपुर,,, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में अभियान को सफल बनाने में सभी विभाग जुटे हैं और 9 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वंत्रता सप्ताह के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में कलेक्टोरेट परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में सबसे पहले हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर उनसे तिरंगा ध्वज भी खरीदा।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे की मांग के अनुरूप जिले की स्व सहायता समूह की महिलाएं 2 लाख तिरंगे का निर्माण कर रही हैं गनियारी और नगोइ महिला समूह की लगभग 150 महिलाएं तिरंगा निर्माण में जुटी हैं और अब तक 1 लाख तिरंगा निर्माण कर चुकी हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करते हुए उनसे इस संबंध में जानकारी ली और दीदियों से ध्वज खरीदा इस मौके पर उन्होंने हर घर तिरंगा के लिए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।
कलेक्टरेट परिसर में स्टॉल लगा रही स्व सहायता समूह की दीदियों ने बताया कि उनके समूह द्वारा धान से बनी राखी और तिरंगे ध्वज का निर्माण किया जा रहा है जिसके प्रति लोगों का अच्छा रुझान मिल रहा है। अब तक 500 के लगभग राखिया बनाई गई है और समूह की महिलाओं द्वारा ध्वज का निर्माण किया जा रहा हैं।उल्लेखनीय है कि बिहान योजना के माध्यम से जिले की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो रही हैं और विभिन्न आजीविका स्त्रोतों से अपनी आय बढ़ा रही हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
