
बिलासपुर,,, मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा अपने विभाग के कर्मचारियों को सजगता एवं सूझबूझ के साथ कार्यों का निष्पादन करने के प्रति उनका मनोबल बढाने एवं उत्कृष्ट कार्य करने के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य टिकट निरीक्षक बिलासपुर रजत कुमार सरकार ने विगत 08 जुलाई 2024 को रेल मदद द्वारा प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुये अपने सूझबूझ एवं सतर्कता से गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यात्री के गुम हुये लगभग 2.5 लाख रुपए मूल्य के सोने के मंगलसूत्र को बरामद कर सुरक्षित रूप से उस यात्री को सौंपने का सराहनीय कार्य किया गया!इनके इस साहसिक व उत्कृष्ट कार्य के लिए इन्हें प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार के लिए वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह द्वारा अनुशंसा की गई!
आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय द्वारा रजत कुमार सरकार को प्रशस्ति-पत्र व नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इनकी उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गई तथा शुभकामनायें दी गई! इस अवसर पर वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह भी उपस्थित थे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
