बिलासपुर,,, जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने आज मंथन सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों को नशा मुक्त भारत अभियान में अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित कराने शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत न केवल समुदाय, परिवार, मित्र बल्कि स्वयं को भी नशा मुक्त कराने की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशानुसार विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र की थीम पर नशा मुक्ति के लिए जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में

अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। जिले के ग्रामीण अंचलों में भारत माता वाहिनी के सदस्यों द्वारा स्कूलों को छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के सहयोग से नशामुक्ति रैली निकालकर लोगों को शपथ दिलाई गई। विभिन्न योग संस्थाओं प्रजापति ब्रम्हकुमारी, गायत्री परिवार, योग आयोग, समर्पित संस्थान, महिला सशक्तिकरण मंच, द विज्डम ट्री फाउंडेशन सहित अन्य संस्थाओं द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रैली एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
