
बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने शाम में पुलिस परेड मैदान का दौरा कर वहां चल रही स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। उन्हांेने स्वतंत्रता दिवस की गरिमा के अनुरूप तमाम तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री अरूण साव 15 अगस्त को मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय मुख्यालय में बिलासपुर में तिरंगा फहराएंगे। कलेक्टर-एसपी ने मुख्य मंच, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, परेड, संास्कृतिक कार्यक्रम, पार्किंग, प्रवेश द्वार, साज-सज्जा आदि तैयारी का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। समारोह में बेहतर प्रदर्शन के लिए टुकड़ियों का सघन रिहर्सल किया जा रहा है। कल 13 अगस्त को सवेरे 9 बजे परेड ग्राउण्ड में फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर इस दौरान उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
