
रायपुर,,, 12 अगस्त प्रार्थी मंगलूराम एवं योगेन्द्र बघेल ग्राम नकटी तिल्दा, रायपुर के निवासी है। जिनके द्वारा एसीबी रायपुर में शिकायत की गई थी कि ग्राम नकटी स्थित भूमि की बिक्री का सौदा दोनो ने आपस में तय किया हैं, बिक्री के लिये सत्यापित बी-1 एवं खसरे में सुधार के लिये पटवारी बृजेश मिश्रा द्वारा दानो से 30 हजार रूपये रिश्वत के रूप में मांग की गई हैं, जिसमें से 10 हजार रूपये उसके द्वारा ले लिया गया है, एवं शेष राशि में 10-10 हजार की किश्तो में लेने के लिये सहमत हुआ है। दोनों प्रार्थी पटवारी को रिश्वत नहीं देना चाहता थे बल्कि उसे रंगे हाथों पकड़वाना चाहते थे अतः शिकायत का सत्यापन पश्चात् एसीबी रायपुर द्वारा ट्रे आयोजित कर दिनांक 12 अगस्त को दूसरी किश्त 10 हजार रूपये रिश्वती रकम लेते हुये पटवारी बृजेश मिश्रा को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.261,877 फर्जी नामों के साए में फिर खुलीं राशन दुकानें! बहाली पर बवाल, नियम ताक पर रखने के आरोप; RRC कार्रवाई अधूरी होने के बावजूद दोबारा संचालन की अनुमति से खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर उठे बड़े सवाल….
Uncategorized2026.07.26स्कूल की जमीन पर ‘गुरुजी’ का कब्जा! रसूख के दम पर सरकारी शिक्षक की दबंगई, शिकायतों के बाद भी नहीं हिली व्यवस्था, बच्चों के भविष्य पर मंडराया संकट, प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश….
Uncategorized2026.07.26सिरगिट्टी में पुलिस का एक्शन मोड़, अड्डेबाजो और अशांति फैलाने वालों पर चला शिकंजा, 6 आरोपी धराए, न्यायालय में पेश
Uncategorized2026.07.26करोड़ की चोरी की अफवाह निकली झूठी, तीन बाल अपचारी पकड़ाए, चोरी का सामान बरामद…
