
बिलासपुर,, प्रार्थी रमेश कुमार पाण्डे सा. रिस्दा का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.04.23 के करीबन रात्रि 09.00 बजे घर के बाहर बंधे मवेशियों को अन्दर ला कर बांध रहा था उसी समय में नाबालिक पीडिता घर के बाहर बंधे मवेशियों को अन्दर ला कर बांधुगी कह कर बाहर निकली उसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर नाबालिक पीडिता को ग्राम मटिया थाना चकरभाठा से बरामद किया गया। प्रकरण में नाबालिक पीडिता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया पीडिता के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 366,376 भादवि 04,06 पॉक्सो एक्ट जोया गया है। प्रकरण के आरोपी अमित कुमार केंवट ग्राम मटिया से फरार था पता तलाश किया गया पता नहीं चलने से फरार आरोपी के विरूद्ध 173(8) जा.फौ. के तहत् माननीय न्यायालय में चालान पेश किया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहरा के दिशा निर्देश पर आरोपी का पता तलाश किया गया जो आरोपी थाना सकरण्डा क्षेत्र के खमतराई अटल आवास में छिपा हुआ था जिसे दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आज दिनांक 12.08.2024 को विधिवत गिफतार किया गया है जिसे न्यायिक हिरासत पर भेजा जाता है।

अप.क्रमांक 196/2023
धारा 363,366,376 भादवि 04.06 पाक्सो एक्ट
आरोपी 👇
अमित कुमार केवट उर्फ फुस्कु पिता दलगजन केवट उम्र 27 साल निवासी रिसदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
