
बिलासपुर,,, तारबहार थाना क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि तारबहार क्षेत्र में गायत्री मंदिर चौक के पास स्थित मिनाक्षी मेडिकल स्टोर का संचालक खुशी चंद गुप्ता अपने मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से नशीली दवाईयां रखकर बिक्री कर लाभ अर्जित कर रहा है कि सूचना पर तत्काल टीम गठित कर गायत्री मंदिर चैक के पास स्थित मिनाक्षी मेडिकल स्टोर में रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी खुशी चंद गुप्ता के कब्जे से ईस्पामैक्स कैप्सूल 304 नग, अल्ट्रा किंगं ट्रामाडोल युक्त नशीली टेवलेट 360 नग, पाइवॉन स्पास प्लस कैप्सुल ट्रामाडोल युक्त 232 नग बिक्री रकम 16500 रूपये कुल कीमती 26052 रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। थाना तारबाहर क्षेत्र के अन्य मेडिकल स्टोर की जांच नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली पूजा कुमार मैडम के निर्देशन पर ड्रग इंस्पेक्टर के साथ संयुक्त रुप से में की जा रही है।
संपूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक उमेश गुप्ता के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उप निरीक्षक संजीव कुमार ठाकुर, स उ नि अवधेश सिंह,प्रआर फूल सिंह बड्डे एवं आरक्षक मुरली भार्गव, रूपलाल चंद्रा, मोहन कोर्राम, राजेश नारंग, देवेंद्र दूबे,जीना अनंत का विशेष योगदान रहा।
आरोपी के मेडिकल स्टोर से ईस्पामैक्स कैप्सूल 304 नग, अल्ट्रा किंगं ट्रामाडोल युक्त नशीला टेवलेट 360 नग, पाइवॉन स्पास प्लस कैप्सुल ट्रामाडोल युक्त 232 नग बिक्री रकम 16500 रूपये कुल कीमती 26052 रूपये किया गया जप्त।
आरोपी के विरूद्ध तारबाहर थाना द्वारा किया गया 21 22 एनडीपीएस की कार्यवाही।*
आरोपीः- 👇
खुशी चंद गुप्ता पिता स्व. मोहन लाल गुप्ता उम्र 42 साल सा. शिव चैक कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन बिलासपुर*
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
