
रायपुर,,,, जिले में ठगी के रोज मामले बढ़ते ही जा रहे है। एक अजीब तरह का मामला राजधानी रायपुर में आया है। दरअसल, बीबीए कर रहे एक स्टूडेंट का जॉब नहीं मिला तो उसने ठगी का रास्ता चुन लिया है। छात्र ने राजधानी के दो डॉक्टर्स को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 3 करोड़ रुपए की ठगी किया। इसकी शिकायत के बाद पड़ताल शुरू की गई। इस दौरान पुलिस ने राजस्थान में छापा मारकर छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल कॉल करने वाले, शेयर में निवेश का झांसा देने वाले अन्य लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार राजस्थान झालवाड़ा का रहने वाले अवदेश नागर और अंकित को खातों की व्यवस्था करने पर बड़ा कमीशन मिलता था। दोनों ने ज्यादातर ऐसे लोगों के खाते खुलवाए जिन्हें पैसों की जरूरत थी, उन्हें नेटबैंकिंग भी नहीं आती थी। 15-20 हजार रुपए देकर खाता खुलवाते और उनका पासबुक, एटीएम कार्ड अपने पास रख लेते है। नया सिम लेकर मोबाइल नंबर देते जिससे ट्रांजेक्शन का मैसेज भी उनके पास ही आए। दोनों ने राजधानी के डॉ. सुनील और एक अन्य से 3 करोड़ की ठगी का पैसा आरोपियों के खातों में जमा करावाया। इसमें डेढ़ करोड़ पुलिस ने फ्रीज करा दिए हैं। बाकी पैसा आरोपी निकाल चुके थे।
*ठगी कैसे करना है, उसकी भी ट्रेनिंग ली*
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी छात्र अवदेश नागर को जब नौकरी नहीं मिली तो वह ठगी करने लगा। उसने पहले ठगी की ट्रेनिंग ली। वह दूसरे ठगों के लिए खातांे का इंतजाम करता था। फर्जी कंपनी बनाकर आधा दर्जन बैंक खाते भी खोल लिए। इन्हीं खातों में ठगी के पैसों का ट्रांजेक्शन होता था। पुलिस ने तीन दिन पहले उसके साथी अंकित सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। क्लू मिलने के बाद उसे भी पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से जो दो दर्जन खाते मिले हैं, उसे 30 थानों की पुलिस ने ब्लॉक कराया था। हालांकि इन सभी को पुलिस नहीं पकड़ पाई, लेकिन रायपुर पुलिस को इसमें सफलता मिली है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
