
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले में पत्नी और दो बेटियां और 18 माह के पुत्र की हत्या करने वाले आरोपी पति को जिला एवं सत्र न्यायालय के दशम अपर सत्र न्यायाधीश के कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने अपने आदेश में आरोपी के अपराध को गंभीर बताते हुए फांसी की सजा सुनाई है।
चरित्र शंका पर अपनी पत्नी, 2 बेटी और 18 माह के पुत्र की थी हत्या
चरित्र शंका पर अपनी पत्नी, 2 बेटी और 18 माह के पुत्र की हत्या करने वाले आरोपी पति को जिला एवं सत्र न्यायालय के दशम अपर सत्र न्यायाधीश के कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता अभिजीत तिवारी के मुताबिक मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री गांव का रहने वाला उमेंद्र केंवट अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था।
तार से गला घोंटकर की थी हत्या
जिसके बाद से वह अपनी पत्नी की हत्या करने के फिराक में था। एक जनवरी 24 की रात करीब तीन बजे आरोपी नें अपनी पत्नी सुक्रिता केवट को बाथरूम जाने के नाम से घर के बाहर ले गया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दिया।
मासूम को भी नहीं बख्शा था हत्यारा
वही घर के अंदर सो रहे बेटी खुशी केंवट 5 साल और लिसा केवट 3 साल को भी उसी तरह गला घोंटकर कर मार दिया। वही बगल में 18 माह का बेटा पवन को भी उसने नहीं बख्शा और उसे भी मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद मस्तूरी थाना में आरोपी उमेंद्र केवट के विरुद्ध धारा 302 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।
सबूतों और गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने आरोपी को सुनाई मौत की सजा
इस जघन्य हत्या का मामला कोर्ट में चल रहा था। सबूत ओर गवाहों के बयान के बाद मंगलवार को न्यायालय दशम अपर सत्र न्यायाधीश बिलासपुर अविनाश के त्रिपाठी ने सारे सबूतों और गवाहों के बयान के बाद आरोपी को मौत की सजा सुनाई।
हत्या के इस मामले मे आरोपी पति को मौत की सजा मिलने से पीड़ित परिवार और अधिवक्ताओ नें संतोष जाहिर किया। 8 महीने मे ही अच्छी विवेचना और सबूतों गावाहो के आधार पर आरोपी को मौत की सजा सुनाई गयी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
