
बिलासपुर,,, एक बार फिर एक शिक्षक के गंदे करतूतों ने गुरु की महिमा को चोट पहुंचने का काम किया है। और गुरु शिष्य की पवित्र रिश्ते की गरिमा को तार तार किया है। आपको बता दे कि लमरे गांव के शासकीय माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 8 वीं में पड़ने वाली नाबालिक छात्राओं से स्कूल में संस्कृत पढ़ने वाले शिक्षक नारायण दुबे काफी दिनों से छेड़छाड़ करता आ रहा है।
जिससे परेशान हो कर स्कूल की छात्राओं ने आज कलेक्टर से मिलकर इसकी लिखित शिकायत की है। वही कलेक्टर अवनीश शरण ने छात्रों की शिकायत के तत्काल बाद एसडीएम को इस पूरे मामले की जांच का आदेश दे दिए है। जिस पर कार्यपालिक दंडाधिकारी अपनी महिला टीम के साथ विद्यालय पहुंच कर बंद कमरे में छात्राओं का बयान लिया। वही प्राथमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक से जब इस पूरी घटना की जानकारी के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने मामले के संबंध में कोई भी जानकारी होने से साफ इनकार कर दिए। वही उन्होंने बताया कि पूर्व में जरूर कुछ छात्राओं ने शिक्षक नारायण दुबे द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत किया था। जिस पर सूचना निकल कर सभी शिक्षको को छात्राओं से गरिमा पूरक व्यवहार करे की हिदायत दी गई थी। वही गांव वालो ने भी बताया कि विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक नारायण दुबे का आचरण सही नहीं है ।पहले भी उसकी शिकायत छात्राओं ने की थी जिस पर गांव वालो उसकी खूब कुटाई भी किया था। कलेक्टर से छात्राओं की शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए अधिकारी विद्यालय पहुंच कर मामले की जांच कर रहे है। हालांकि जब मीडिया विद्यालय पहुंचे तो जांच अधिकारी इस घटना पर कुछ बोलने से बचते रहे और किसी प्रकार की जानकारी देने से मना कर दिया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
