
बिलासपुर,,, ममाले का संक्षिप्त विवरण -इस प्रकार है कि दिनांक- 16/08/2024 को मुखबीर के मोबाईल पर सूचना मीला की कुछ लडके लाईफ केयर हास्पीटल एवं रिवर व्यू नदी किनारे गोंडपारा सिटी कोतवाली बिलासपुर के पास अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर घूम रहे हैं एवं उसे लहराकर राहगिरों, आम लोगों को डरा धमका रहे हैं की सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु.से.) को दी गई, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली से दो टीम बनाकर थाना प्रभारी निरीक्षक एस.आर. साहू एवं हमराह स्टॉफ के रिवरव्यू एवं लाईफ केयर हास्पीटल के पास पहुंचा जहां घेराबंदी कर दो लडकों को पकडा गया जिनके पास धारदार 01 नग चापड एवं 01 नग चाकू मिला जिनके कब्जे में रखने के संबंध में धारा 94 बी. एन. एस.एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया, धारदार चापड एवं चाकू को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर वीडियो ग्राफी किया गया है आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से एवं आरोपीगण पूर्व के गंभीर अपराधों के आरोपी है जिनके विरूद्ध अप.क्र. – 345-346 / 24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू, उनि. बसंत साहू, सउनि सीता साहू, आर. – राहुल जगत, धनेश साहू गोकूल जांगडे, सैय्यद नूरूल कादीर का विशेष योगदान रहा है ।
1.थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा चाकू लहराते हुए आरोपियों पर की गई कार्यवाही । 2.पूर्व में गंभीर धाराओं के तहत हुई है चालानी कार्यवाही |
3.जप्त हथियार-01 नग चापड एवं 01 नग लोहे का चाकू ।
आरोपी 👇
01. – विकास उर्फ मुण्डू दुबे पिता योग्श्वर प्रसाद दुबे उम्र 24 वर्ष निवासी सरजू बगीचा सिविल लाईन बिलासपुर ।
02. – सानू अथरेड पिता राजेन्द्र अथरेड उम्र 20 वर्ष निवासी लाईफ केयर हास्पीटल करबला रोड सिटी कोतवाली बिलासपुर छ.ग. ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
