
बिलासपुर,,,, 16 अगस्त 2024/शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लमेर विकासखंड तखतपुर की छात्राओं ने कलेक्टर श्री अवनीश शरण से शिकायत की थी कि विद्यालय में शिक्षक श्री राम नारायण दुबे उनसे छेड़छाड़ करता है. कलेक्टर अवनीश शरण ने इसे गंभीरता से लिया और एसडीएम तखतपुर से इसकी जांच कराई गई. जांच में पाया गया कि श्री रामनारायण दुबे शिक्षक के द्वारा इस प्रकार की घटना की गई है। इसकी सूचना दो माह पूर्व शाला के प्रधान पाठक श्री जय सिंह को भी थी किंतु उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं किया गया। दोनों के गंभीर कृत्य के कारण तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित किया गया है। दोनों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया गया है। संकुल समन्वयक श्री प्रदीप कुमार माथुर के द्वारा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दिए जाने के फल स्वरुप स्पष्टीकरण जारी किया गया है

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
