


बिलासपुर,,, सिरगिट्टी में एक गर्भवती गाय की पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। गाय पर डंडे और पत्थर से हमले का सीसीटीवी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद गौ सेवकों ने जमकर हंगामा मचाया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर पुलिस ने हमलावर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
महिमा नगर में रहने वाला श्यामदास मानिकपुरी रोजी- मजदूरी करता है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे श्याम दास ने एक गर्भवती गाय पर डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान उसने क्रूरता दिखाते हुए गाय पर पत्थर से भी हमला किया। उसकी हरकतों से परेशान गाय इधर-उधर भागने लगी। युवक ने गाय को घेर लिया और बेरहमी से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक बारिश में गाय उसके घर के पास आकर बैठी रहती थी और बाड़ी में घुस जाती थी।

जिसके कारण आरोपी एवं उसके घर के लोग परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने मौका पाकर गाय पर हमला कर उसे मार दिया।रात में जब गौ सेवकों को गाय की हत्या की जानकारी मिली तब भीड़ मोहल्ले में पहुंच गई, जिसके बाद भीड़ सिरगिट्टी थाने पहुंच गई। इस दौरान गौ सेवकों ने युवक की क्रूरतापूर्वक गाय की हत्या करने पर जमकर हंगामा मचाया और उसपर कार्रवाई करने की मांग की।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गौ सेवकों ने मोहल्ले में जाकर सीसीटीवी वीडियो फुटेज चेक किया। वीडियो में युवक की क्रूरता साफ दिख रही है। हमलावर युवक बेरहमी से गाय को पत्थर से मार रहा है। अब यह सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.06.11शिक्षा विभाग में कुर्सी एक्सप्रेस: कोई DEO बना जॉइंट डायरेक्टर, कोई पहुंचा नए जिले… बिलासपुर से टांडे की सक्ती टिकट कन्फर्म, जेवरा वाले जायसवाल की DEO ऑफिस में एंट्री! 11 जिलों में तबादलों का ऐसा झूला चला कि अफसर फाइलों से ज्यादा अपना बैग संभालते नजर आए…
