
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में A.T.M मशीन मे कार्ड लगाकर चोरी करनें वाले गिरोह के 3 सदस्यो को सिविल लाइन पुलिस नें गिरफ़्तार किया है. मूलतः फतेहपुर के रहने वाले आरोपी घटना के एक दिन पहले शहर के होटल मे आकर रुके और मौका पाते ही अपना काम कर फरार हो गये. एक बार फिर ये घटना को अंजाम दे पाते उससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

उत्तरप्रदेश के फतेहपुर से आकर एक एटीएम गैंग चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था S.B.I के कलेक्टोरेट ब्रांच मैनेजर के पास जब मामले की शिकायत पहुंची तो आरोपियों की करतूत सामने आई, सीसीटीवी फुटेज मे सतेंद्र कश्यप और उसके 2 नाबालिग साथी एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करते नजर आए. आरोपियों नें A.T.M मशीन में एक कार्ड लगा दिया.

ताकि उपभोगता जैसे ही पैसा निकालने के लिए A.T.M का उपयोग करें रुपये बीच में ही फस जाये. और उसके चले जाने के बाद यह फसे रूपये निकाल ले. ऐसे ही कुल 2 वारदात सिविल लाइन क्षेत्र में हुआ. एटीएम गिरोह ने एक बार 30,000 हजार पार किया, वही दूसरी बार 5700 रूपये निकाल लिए। हाल ही में इस गिरोह के सदस्य सरकंडा क्षेत्र में पकड़े गए थे. वही यह गिरोह शहर में एक दर्जन से अधिक वरदात अंजाम दे चूका है. मामले में 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है. इनके पास से घटना मे इस्तेमाल कार्ड, मोबाइल जप्त किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
