
बिलासपुर,,, पुलिस की आड़ में डायल 112 का चालक दुकान संचालकों से अवैध वसूली करने लगा हुआ है। इधर इसकी भनक पुलिसकर्मियों को भी नहीं लग सकी है।वही सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित बॉम्बे पावभाजी के संचालक ने जिसकी लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।
आप को बता दे की पूरा मामला गायत्री मंदिर के पास रहने वाले सचिन सिंघल सत्यम चौक के पास बॉम्बे पावभाजी और नाश्ते की दुकान लगाते हैं।वही मीडिया से बात करते हुए व्यवसायी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के डायल 112 का चालक शंभू आए दिन उनकी दुकान पर आकर रुपये की मांग करता है। इसके साथ ही वह कई लोगों के साथ दुकान में खाने के बाद रुपये भी नहीं देता है। कुछ दिनाें से वह व्यवसायी से रुपये की मांग कर रहा था। रुपये नहीं मिलने पर वीडियो बनाकर दुकान को बंद कराने की धमकी देता है। साथ ही पुलिस केस में फंसा देने की बात भी कहता है।वसूली बाज ड्राईवर दुकान संचालक को कहता है की मेरा मित्र प्रेस रिपोर्टर है ज्यादा बात करोगे तो तुम्हारी खबर चलवा दूंगा,जिसके बाद दुकान संचालक ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। साथ ही इसकी जानकारी अधिकारियों को भी दी गई है। अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मार्निंग वाक पर निकले छात्रों से की वसूली…
वही एक लॉ के छात्र ने बताया की वह तारबहर थाना क्षेत्र में रहने वाला है! छात्र ने बताया कि दो दिन पहले वह अपनी बहन और उसकी सहेली के साथ मार्निंग वाक पर निकला था। इसी दौरान उन्हें डायल 112 के ड्राइवर ने रोक लिया, ड्राइवर ने छात्र को धमकाकर रुपये की मांग की, रुपये नहीं देने पर उन्हें थाने में बिठा देने की बात भी कही,ड्राइवर की धमकी से डरकर छात्र ने उसे दो हजार रुपये भी दे दिए,इधर वाहन में बैठे आरक्षक को इसकी भनक तक नहीं लग सकी है। भयभीत छात्र ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी, बाद में पूरे मामले की जानकारी स्वजन और मीडिया कर्मी को दी है। छात्र डरा हुआ है इस लिए उसने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
पर पुलिस विभाग को बदनाम करने वाले इस 112 के ड्राईवर पर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लेना चाहिए अब देखने वाली बात ये है कि क्या पुलिस विभाग ऐसे वसूली बाज ड्राईवर पर क्या कार्यवाही करता है की?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
