
बिलासपुर,,, पुलिस ने बिहार से उन दो ठगों को पकड़ लिया है जिसने बिलासपुर के रिटायर्ड शिक्षक से 80 लाख रुपए की ठगी किया था। आरोपी मैक्स लाईफ इंश्योरेंस में जमा राशि में ज्यादा ब्याज दिलाने झांसा दिया था। मिली जानकारी के अनुसार मंगला निवासी विरेन्द्र कुमार देवांगन ने सिविल लाईन थाने शिकायत दर्ज कराया था। प्रार्थी ने शिकायत में कहा है कि मैक्स लाईफ इन्शुरेस कम्पनी में जमा पैसे पर ब्याज मिलने एवं पैसे वापसी कराने के नाम पर उनसे 80 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोपियों ने 02.05.2023 से 13.06.2024 के बीच अजय अग्रवाल मैक्स लाईफ इंशुरेन्स कम्पनी सी.ई.ओ, मैनेजर विष्णु प्रभाकर हैदराबाद, अनुराग श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, वेद प्रकाश अरोरा सी.ए. मोहन मटनागर, राहुल बसाल, गोपाल शर्मा फाईनेस आफ मिनिस्ट्रिी बाम्बे आदि कथित नामों से कॉल कर अलग-अलग तिथियों में कुल 79,85,912/रुपये की राशि ली गई। आवेदक के लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर रेंज सायबर थाना बिलासपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों के संबंध में सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल अद्यतन रिपोर्ट, ठगी की रकम प्राप्त करने में उपयोग किये बैंक खातों को चिन्हांकित कर बैंक खाता धारकों की जानकारी, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन तथा घटना से संबधित तकनीकी जानकारी प्राप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी बिहार के जमुई जिला अंतर्गत ग्राम अभयपुर, जमुई के निवासी होने की जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार विशेष टीम उप निरीक्षक अजय वारे के नेतृत्व में बिहार जिला जमुई रवाना की गई। टीम ने जिला जमुई के क्षेत्रांतर्गत लगातार तीन दिनों तक आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर (01) गणेश मण्डल (02) चिन्टू यादव निवासी जमुई (बिहार) को ऑनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की पुष्टी होने पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से तलब कर पुछताछ किया गया। जो लोगो को अपने अन्य साथियों के द्वारा लाईफ इंश्योंरेंस में जमा राशि पर अधिक लाभ दिलाने तथा अन्य प्रकार से लालच देकर अपने झांसे में लेते थे और ऑनलाईन ठगी करते थे। इसके लिए फर्जी सीम व बैंक खाता उपलब्ध कराकर ठगी की रकम आहरण करने का जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि इनके द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाकर उसमें एटीएम कार्ड इशु कराकर विभिन्न लोगो के नाम से फर्जी सीम कार्ड खरीदकर ठगी की रकम को इन बैंक खाताओं में जमा करवाया जाता था। फर्जी सीम व एटीएम के माध्यम से ठगी की रकम का आहरण किया जाता था। प्रकरण में आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लेकर घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों तथा ठगी की गई रकम के संबंध में पूछताछ किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी 👇
(01) गणेश कुमार मण्डल (उर्फ मोचा) पिता रामदेव मण्डल उम्र 27 वर्ष निवासी झुण्डो थाना खैरा जिला जमुई (बिहार) हाल मुकाम बिजली ऑफिस मसुरी चौक जमुई)
(02) चिंटू यादव पिता बनारसी यादव उम्र 26 वर्ष निवासी अभयपुर थाना जमुई जिला जमुई (बिहार)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.06.11शिक्षा विभाग में कुर्सी एक्सप्रेस: कोई DEO बना जॉइंट डायरेक्टर, कोई पहुंचा नए जिले… बिलासपुर से टांडे की सक्ती टिकट कन्फर्म, जेवरा वाले जायसवाल की DEO ऑफिस में एंट्री! 11 जिलों में तबादलों का ऐसा झूला चला कि अफसर फाइलों से ज्यादा अपना बैग संभालते नजर आए…
