
बिलासपुर,,, सोशल मीडिया मे रील बनाने के चक्कर मे 20 साल के युवक और 50 साल के व्यक्ति ने अपने दोनों पैर गवा दिए, रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाईल देखने के दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए, इस घटना से दोनों को अपना पैर गवाना पड़ा, मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र के अमेरी फाटक का बताया जा रहा है! जहाँ बुधवार को वसुंधरा नगर में रहने वाले सतीश मनहर और सुनील दिवाकर सहित अन्य युवक रात में वसुंधरा नगर स्थित अमेरी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाईल देखते आपस मे बात कर रहे थे! इसी दौरान अचानक एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार से आई, इधर मोबाइल देख रहे अधेड़,और युवक को भनक तक नही हुई! जब तक वो अपने आप को संभाल पाते, और अपने आप को बचाने की कोशिश करते , लेकिन तब तक दोनों ट्रेन की चपेट में आ चुके थे! जिसके चलते ट्रेन की चपेट में अधेड़ और युवक का पैर कट गया, इस हादसे के बाद युवकों की भीड़ जुट गई, तभी वहां से मालगाड़ी गुजर रही थी! उसके चालक ने घायल युवकों को देखकर हादसे की सूचना उसलापुर स्टेशन में स्टेशन मास्टर को दी! जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने 108 को कॉल किया! जिन्होंने दोनों घायलों को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया! वही मामले में स्थानीय पुलिस मामले में जुट गई !
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
