
बिलासपुर,,, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलगांव में लखपति दीदी के उत्कृष्ट केडरों को सम्मानित किया। इस कार्यकम में बेलपान और बिल्हा की स्व सहायता समूह की लखपति दीदी योजना से लाभान्वित महिलाएं वर्चुअली जुड़ी। कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, बिहान के जिला मिशन कार्यक्रम प्रबंधक रामेंद्र सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम में लखपति दीदियों व कैडर्स को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया । जिले में योजना के तहत अब तक 13500 स्व सहायता समूह की महिलाएं लखपति दीदी बनी है।

इस अवसर पर 343 समूहों को 51.45 लाख, 800 समूहों को सामुदायिक निवेश कोष राशि 4 करोड़ एवं 600 समूहों को बैंक लेंकेज राशि लगभग 6 करोड़ रूपए वितरित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक श्री रामेंद्र सिंह ने बताया कि लखपति दीदी योजना के तहत जिले में 27093 महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों को लखपति बनाए जाने हेतु लक्ष्य दिया गया है। इस तारतम्य में भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय, नई दिल्ली राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में राज्य कार्यालय द्वारा 100 दिन कैंपेन हेतु ब्लाक में 100 स्व सहायता समूह सदस्यों को लखपति बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिले में इस अवधि में 1050 दीदियां लखपति बनी हैं। सभी संकुल /विकासखंड से लखपति दीदी पहल कार्यक्रम के दौरान बनी लखपति दीदीयों एवं लखपति महिला पहल में कार्यरत उत्कृष्ट कैडरों जिनके द्वारा अधिक से अधिक स्व सहायता समूह सदस्य लखपति की श्रेणी में हों उन्हें जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.28स्कूटी पर स्टंट और सड़क पर ‘रोमांस’ का रील शो: हेलमेट गायब, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां बिलासपुर में युवाओं की खतरनाक लापरवाही वायरल, ट्रैफिक कानून को खुली चुनौती, अब कार्रवाई की मांग तेज..
Uncategorized2026.04.28कोयला से क्लासरूम तक ‘काला खेल’: CBSE कोड का जुगाड़, फीस का फंदा और बच्चों के भविष्य पर डाका बिलासपुर में शिक्षा माफिया का हाईटेक सिंडिकेट बेनकाब, अब सिस्टम को जगाने ‘ऑपरेशन बादाम’ की मांग तेज…
Uncategorized2026.04.27ACCU के तेजतर्रार नेतृत्व में गोपाल सत्पथी का बड़ा एक्शन: 300 CCTV, 20 दिन की घेराबंदी के बाद हाईटेक चोरी गैंग का पर्दाफाश, मेरठ से शातिर ताज मोहम्मद गिरफ्तार, पुलिस ऑपरेशन बना मिसाल…
Uncategorized2026.04.2750 लाख लेकर भागा ड्राइवर, IPL सट्टे के कर्ज ने बनाया मास्टरमाइंड, गुटखा बना बहाना, पार्षद के पास छुपा कैश, नाली-खपरैल में नोट, 7 गिरफ्तार, 49.50 लाख बरामद, 50 हजार में खत्म मौज…
