
बिलासपुर,,, पुलिस सहायता केन्द्र मोपका थाना सरकंडा मे सूचक संतोषी केवट ग्राम लगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थीं कि करीबन दोपहर 13:00 बजे आरोपी हेमंत, धर्मेंद्र और जितेन्द्र केवट ने जमीन विवाद एवं आरोपी लोग अपनी पिता (तिलक केवट) की हत्या का बदला लेने को लेकर पुरानी रंजिश रखते हुए तीनो भाई हेमंत केवट, धर्मेंद्र केवट और जितेंद्र केवट सभी पिता स्व तिलक केवट ने मिलकर उनके बेटा छत लाल केवट पिता संतोष केवट उम्र 30 वर्ष बजरंग चौक लगरा की लोहे की फरसा से मारकर हत्या कर दिए। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था घटना दिनांक को प्रकरण के दो आरोपी हेमंत केवट और धर्मेंद्र केवट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। प्रकरण मे एक आरोपी जीतेन्द्र केवट घटना दिनांक से फरार था। जिसे विवेचना के दौरान दिनांक 25.08.2024 को मुखबिर से सुचना मिला की फरार आरोपी जितेंद्र केवट रतनपुर महामाया मंदिर के पास घूम रहे है। सुचना से वरिष्ठ अधिकारियो को हालत से अवगत करा कर निर्देशानुसार मौके पर जाकर घेराबंदी कर फरार आरोपी जितेन्द्र केवट को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया।आरोपी जितेंद्र केवट के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त लोहे की फरसा को आरोपी के घर मे स्थित धान कोठी से बरामद किया गया। प्रकरण मे आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी जितेंद्र केवट को आज दिनांक 26.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यालय मे पेश किया गया |

आरोपी 👇
जितेंद्र केवट पिता स्व तिलक केवट उम्र 22 साल पता ग्राम लगरा पुलिस सहायता केन्द्र मोपका थाना सरकंडा
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
UncategorizedNovember 9, 2026जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
