
बिलासपुर,,, बिना अंगूठा लगाएं चावल ले जाने लगा पंच तो सरपंच ने उसे मना किया, लेकिन सरपंच के मना करने पर पंच और उसके साथी ने सरपंच पर हमला कर दिया, पूरा मामला बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोपरा के पंचायत भवन के बरामदे में ग्राम पंचायत द्वारा उचित मूल्य की शासकीय दूकान का संचालन किया जा रहा है, बीते दिन ग्राम पंचायत के सरपंच अश्वनी सूर्यवंशी द्वारा ग्रामीणों को राशन का वितरण किया जा रहा था, इस दौरान ग्राम का पंच दुर्गेश यादव और विष्णु यादव चावल लेकर बिना बायोमेट्रिक किए वहां से जानें लगे, इस दौरान सरपंच ने बिना बायोमेट्रिक उन्हे जानें से मना किया, इस दौरान पंच नाराज हो गया और दोनों के बीच जमकर विवाद होने लगा, चावल न ले जानें देने पर पंच और उसके साथी ने सरपंच पर हमला कर दिया, और उससे मारपीट करने लगे, जिसके बाद सरपंच आरोपियों की शिकायत लेकर हिर्री थाने पहुंचा.. मामले में पुलिस ने अलग अलग धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद ग्राम पंचायत का पंच और उसका साथी फरार हो गए हैं, वहीं पुलिस अब मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
