
बिलासपुर,,, शासन द्वारा मनरेगा योजना के तहत कराये जा रहे कार्याें से ग्रामीण अंचलों में विकास की बयार बहने लगी है। इन कामों को होने से ग्रामीणों का जीवन तेजी से बदल रहा है। उनके जीवन में खुशहाली आ गई है। इन्ही में किसान रोहित भी शामिल है। उनका अपने बंजर भूमि में फिर से खेती करने का सपरा पूरा हुआ है। वे मनरेगा योजना से लाभान्वित होकर भूमि सुधार कर अपने खेती-किसानी बिना किसी परेशानी के कर रहे है।

तखतपुर ब्लॉक के ग्राम काठाकोनी निवासी रोहित बताते है कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नही थी। रोहित के पास एक भूमि थी जो पूरे तरीके से समतल नहीं थी जिसके कारण वे जमीन पर खेती किसानी का काम नहीं कर पा रहे थे और धीरे-धीरे भूमि बंजर हो गई। बंजर भूमि होने से उनके खेती किसानी के कार्याे में काफी कठिनाईयां आने लगी। फसलों की पैदावार नहीं होने से उनके आमदनी में भी गिरावट आना शुरू हो गया। आमदनी अच्छी नहीं होने के चलते रोहित को अपने परिवार चलाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। श्री रोहित को ग्राम पंचायत से जानकारी मिली की मनरेगा योजना के तहत भूमि सुधार कार्य हेतु शासन से सहायता राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने बिना देरी किये अपने बंजर भूमि के सुधार कार्य का प्रस्ताव ग्राम सभा में रखा। ग्राम सभा मंे प्रस्ताव अनुमोदित होने के बाद बंजर भूमि का तकनीकी सहायक द्वारा निरीक्षण कर प्राक्लन तैयार किया गया और आगे की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए जिला कार्यालय भेजा गया। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बंजर भूमि में सुधार कार्य हुआ।
रोहित बताते है कि अब उनकी बंजर भूमि में अब हरियाली दिखाई देने लगी है। फसल लगाने में सुविधा हो रही है और उनके आय के साधन भी बढ़ने लगें है। अब उनकी भूमि का उपयोग अच्छे से हो रहा है। रोहित ने शासन को धन्यवाद देते हुए आभार जताया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
