
बिलासपुर,,, सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली एकता यादव ने पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर को ज्ञापन सौंप कर अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है! 6 माह से गर्भवती एकता आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे अपने परिवार और खुद की जान का खतरा बताया ! आरती ने मीडिया से बात कर जानकारी देते हुए बताया कि, 2 दिसंबर 2022 को उनका विवाह सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले नवीन यादव के साथ हुआ था !

शुरुआत में आरती की मां कैंसर से पीड़ित थी ! इसलिए बहुत अधिक दहेज नहीं दे पाने की वजह से ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मांग की जा रही थी ! लेकिन फिर ससुराल पक्ष ने आरती को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना देना शुरू कर दिया इतना ही नहीं गर्भवती होने के बाद भी पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर आरती का हाथ काटने की कोशिश की लेकिन किसी तरह से आरती अपनी जान बचाने में सफल रही इससे भी जब ससुराल पक्ष का मन ना भरा तो उन्होंने मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया लेकिन अपने बच्चे और अपने परिवार के लोक लाज के डर से आरती ससुराल में रह रही थी! लेकिन लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जान बचाने के लिए 30 अगस्त को आरती मौका पाकर निकल गई ! लेकिन वह घर पहुंच पाती इससे पहले उसके ससुराल वाले घर पहुंच कर आरती के माता औऱ पिता को जान से मारने की धमकी देने लगे इसके बाद आरती के पिता ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की, वहीं इस मामले में सरकंडा थाने ने नवीन यादव और उसके परिवार के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है! पर सरकंडा पुलिस अब तक कोई कार्यवाही नही की, जिसके कारण आरती अभी भी न्याय की आस में भटक रही है, और जल्द से जल्द कार्रवाई कर उन्होंने न्याय दिलाने की गुहार पुलिस प्रशासन से लगाई है, देखने वाली बात होगी की महिला संबंधी अपराध को लेकर गंभीर बिलासपुर पुलिस अब आरती को न्याय दिलाने लिए किस तरह से काम करती है और कितनी जल्दी सरकंडा पुलिस आरोपी और उसके परिजनों को गिरफ्तार करती है! या फिर आरती यादव न्याय के लिए यु ही भटकती है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.14गैस की किल्लत में ‘किचन केयर’ का डेयर! रिहायशी इलाके में धड़ल्ले से अवैध गैस रिफिलिंग, वीडियो वायरल; न डर प्रशासन का, न सुरक्षा इंतजाम—चंद पैसों के लालच में पूरी बस्ती को बना रहे हादसे का बारूद…
Uncategorized2026.03.14मक्का बताकर छुपाई अफीम की खेती, खुला बड़ा खेल! भाजपा नेता के फार्महाउस से करोड़ों की फसल जब्त, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित; एनडीपीएस केस में नेता समेत तीन गिरफ्तार, ‘मक्का रिपोर्ट’ पर प्रशासन सख्त, जांच में खुलेंगे और कई राज…
Uncategorized2026.03.14सीबीएसई का सपना दिखाकर एडमिशन, अब छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा! नारायण टेक्नोक्रेट पर ‘शिक्षा की लूट’ का आरोप—लाखों फीस, महंगी किताबें और सालभर एनसीईआरटी पढ़ाई के बाद बदला बोर्ड; अभिभावक भड़के, शिक्षा विभाग ने मांगे जवाब…
Uncategorized2026.03.14खनिज माफिया की खटाखट, कार्रवाई बस ‘नाटक’: तीन दिन में 11 गाड़ियां जब्त, सैकड़ों फरार; अरपा की रेत गायब, पहाड़ खोखले… लोग बोले—जुर्माने का खेल बंद करो, राजसात करो तभी बचेगी नदी-पहाड़ और पठार…
