
बिलासपुर,,,खनिज अमला बिलासपुर द्वारा 4 और 5 सितम्बर की दरमियानी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लोधीपारा, कोनी,सेंदरी, कछार, लोफंदी, मंगला,धुरीपारा,लोखंडी, निरतू, घुटकू , लावर ,मस्तूरी, सिरगिट्टी- चकरभाठा क्षेत्र मे रेत खदान एवं खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया।

मस्तूरी क्षेत्र में 4 हाईवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्तकर खनिज जांच चौकी लावर (मस्तूरी) अभिरक्षा में रखा गया है।सिरगिट्टी- चकरभाठा- तेलसरा क्षेत्र में शासकीय भूमि से खनिज मिट्टी और मुरूम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं चकरभाठा पुलिस थाना की मदद से 4 जेसीबी एवं 3 हाईवा को जप्त कर पुलिस थाना चकरभाठा में अभिरक्षा मे रखा गया है।
रात्रि की कार्रवाई में ही 7 हाईवा एवं 4 जेसीबी सहित कुल 11 वाहनों के विरूद्घ खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की गई है।विगत एक सप्ताह में खनि अमला द्वारा खनिज रेत,भसुवा मिट्टी,मुरूम,ईंट-मिट्टी के अवैध उत्खनन व परिवहन करने पर 12 हाईवा 1ट्रेक्टर एव़ 4 जेसीबी सहित कुल 17 वाहनों के विरूध्द खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज जप्ती की कार्रवाई की गयी है।
वैध अभिवहन पास एवं अनुमति के बिना खनिजों का उत्खनन व परिवहन किये जाने के कारण सभी 17 वाहन चालकों,मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया हैl खनि विभाग द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.29होटल के कमरे में 23 वर्षीय युवक मृत मिला, मोबाइल पर मिला अंतिम संदेश; तोरवा के होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल में मची सनसनी, पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बरामद किया शव, सभी पहलुओं से जांच जारी…
Uncategorized2026.07.28बिलासपुर के बाद अब रायगढ़ में भी सर्पदंश मुआवजा कांड का ‘जहर’! नकद नहीं, 50 हजार के हस्ताक्षरित चेक में मांगी रिश्वत, ACB ने आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू को रंगे हाथ दबोचा, मुआवजे पर दलाली का नया खेल बेनकाब….
Uncategorized2026.07.28फर्जी नागलोक मुआवजा कांड में कालसर्प योग! बाबू बनाम अफसर की जंग तेज, कोई खुद को बता रहा बेदाग तो कोई गिरफ्तारी पर भड़का, अदालत से धोखाधड़ी के आरोपों के बीच तहसील में पसरा सन्नाटा, आखिर असली दोषी कौन?….
Uncategorized2026.07.27शराब के पैसों पर सड़क बनी रणभूमि, चाकू-तलवार लेकर भिड़े आठ शुरवीर’; सिरगिट्टी पुलिस की घेराबंदी ऐसी पड़ी भारी कि भागते-भागते गिरे, हथियार समेत धराए और पहुंच गए सीधे कोर्ट….
