
बिलासपुर,,, कोटा SDM ने गंभीर अनियमितता पाए जाने पर चार राशन दुकानों को निलंबित कर दिया है। इन चारों दुकान से लाखों रुपए का चावल, शक्कर और नमक गायब है। बताया जा रहा है दुकान संचालकों ने उसे खुले बाजार में बेच दिया है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मिट्ठू नवागांव उपकेंद्र कोनचरा, उपकेंद्र सोनपुरी के प्रबंधक मनीष अग्रवाल, विक्रेता उत्तम कुमार जायसवाल ने कोनचरा में चावल 317.24 क्विं., शक्कर 08.24 क्विं., नमक 02.72 क्विं. का गबन किया है। इसी तरह आदिवासी सेवा सहकारी समिति बेलगहना उपकेंद्र आमामुड़ा के प्रबंधक लतीफ खान, विक्रेता उदय राज सिंह ने आमामुड़ा में चावल 177.72 क्विं., शक्कर 05.54 क्विं., नमक 07.50 क्विं. का गबन किया है। आनंद महिला स्व सहायता समूह कर्रा की अध्यक्ष श्रीमती पंच कुंवर बैसवाड़े, सचिव गायत्री, विक्रेता दीपक कुमार यादव द्वारा कर्रा में चावल 91.90 क्विं., शक्कर 0.65 क्विं. का गबन किया गया है। इसी तरह आदिवासी सेवा सहकारी समिति बेलगहना (उपकेन्द्र आमामुड़ा) के प्रबंधक लतीफ खान व विक्रेता उदय राज सिंह के द्वारा आमामुड़ा में चावल 177.72 क्विं., शक्कर 05.54 क्विं., नमक 07.50 क्विं. का गबन किया गया है। क्विंटल चावल,शक्कर और नमक का गबन किया गया। इसी तरह उपकेन्द्र सोनपुरी के प्रबंधक मनीष अग्रवाल व विक्रेता उत्तम कुमार जायसवाल के द्वारा सोनपुरी में चावल 200.85 क्विं., शक्कर 03.77 क्विं., चना 05.06 क्विं. का गबन किया गया है।खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितता बरतने वाले चारों शासकीय उचित मूल्य दुकानों को छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के कंडिकाओं 5 (1), 5(13), 5(24), 11(5), 11(8), 11(11), 13(1), 13(2), 14(2), 15, 16 (5) व 16(7) का दोषी पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। लेकिन असंतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर सभी 04 शासकीय उचित मूल्य दुकानों को SDM कोटा युगल किशोर उर्वशा ने निलंबित कर दिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.29सुप्रीम कोर्ट के डंडे से निगम में मचा हड़कंप! अब खुलेगी अवैध निर्माण और नोटिसों के खेल की पूरी पोल, वैध-अवैध का हिसाब मांगा; गलत जानकारी देने वाले अफसर भी होंगे व्यक्तिगत जिम्मेदार, अवमानना की कार्रवाई का खतरा….
Uncategorized2026.07.29होटल के कमरे में 23 वर्षीय युवक मृत मिला, मोबाइल पर मिला अंतिम संदेश; तोरवा के होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल में मची सनसनी, पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बरामद किया शव, सभी पहलुओं से जांच जारी…
Uncategorized2026.07.28बिलासपुर के बाद अब रायगढ़ में भी सर्पदंश मुआवजा कांड का ‘जहर’! नकद नहीं, 50 हजार के हस्ताक्षरित चेक में मांगी रिश्वत, ACB ने आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू को रंगे हाथ दबोचा, मुआवजे पर दलाली का नया खेल बेनकाब….
Uncategorized2026.07.28फर्जी नागलोक मुआवजा कांड में कालसर्प योग! बाबू बनाम अफसर की जंग तेज, कोई खुद को बता रहा बेदाग तो कोई गिरफ्तारी पर भड़का, अदालत से धोखाधड़ी के आरोपों के बीच तहसील में पसरा सन्नाटा, आखिर असली दोषी कौन?….
