
बिलासपुर,,, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और गौ हत्या जैसे घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर में शिव सैनिकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस धरना में शिवसेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि छत्तीसगढ़ शिवसेवा के सैनिकों के द्वारा दिल्ली, रायपुर, मोहला–मानपुर, खैरागढ़ और दिल्ली में आंदोलन कर चुकी है, अब तक पांच आंदोलन हो चुके है, और आने वाले दिनों में 25 आंदोलन होना हैं 9 सूत्रीय मांगो को लेकर शिव सैनिक आंतोलनर्त है, देश के एनआरसी, CAA जैसे कानून लागू हो और गौ हत्या पूरे भारत में बंद हो, गौ हत्या करने वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करना चाहिए। वहीं धनंजय ने आगे कहा कि मंदिर और मस्जिदों से सुबह और शाम को तेज आवाज में लाउड स्पीकर के बजने से आम लोगो को काफी परेशानी होती है, सुप्रीमकोर्ट के गाइड लाइन के अनुसार इस पर भी कार्यवाही होनी चाहिए। इन सभी मांगों को लेकर शिवसेना आने वाले दिनों में 25 आंदोलन करेगी फिर भव्य आंदोलन दिल्ली में करेगी। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और लगातार हिंदूहित में कार्य किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.28रक्षाबंधन की रात कोतवाली चौक बना अखाड़ा… दो का झगड़ा, चढ़ा सामुदायिक रंग! पत्थर बरसे, पटाखे चले, नारे गूंजे; हेलमेट-नेट वाली पुलिस भी बेबस दिखी तो SSP उतरे सड़क पर, फिर लाठी और आंसू गैस चला…
Uncategorized2026.08.28पैसों के लफड़े में ‘बेल्ट-लाठी कांड’, पत्नी के सामने पति की धुनाई, बचाने आई तो बीवी की भी ‘मेहमाननवाजी’! शराब के नशे में सरेराह चला दंगल, वीडियो वायरल…
Uncategorized2026.08.27सुशासन के राज में बादाम के बाद ‘पटवारी दंगल’! तीन साल की तारीखों से भड़का ग्रामीण, जमीन पर पटककर गले में रॉड अड़ाई—सहकर्मी बोले ‘खोल दे-खोल दे, अभी सब बन जाहि’, फिर पहुंची पुलिस….
Uncategorized2026.08.2721 गिरफ्तारियों के बाद नागलोक के फर्जीवाड़े पर ऐसा सन्नाटा, जैसे बिच्छू के मंतर पर सांप का जंतर—लू-बाढ़ मुआवजे की फाइलें भी चुप, साहेबों के दफ्तर गुलजार और सेटिंग की बैटिंग का शोर…
