Tue. Oct 13th, 2026

बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाहीः मवेशी तस्करी पर कड़ा प्रहार, जिला दण्डाधिकारी (कलेक्टर) ने वाहनों को किया राजसात…

बिलासपुर,,,, बिलासपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कई तस्करों पर कार्रवाई की गई है! जिससे पशु तस्करी के अवैध धंधे पर बड़ा अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर जिले के विभिन्न थानों में मवेशी तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मवेशी तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश दिए थे, जिसके तहत हिरीं, तखतपुर और बिल्हा थानों में तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी मवेशियों को बूचड़खानों में अवैध रूप से ले जा रहे थे। पुलिस ने इन तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और मवेशियों को सुरक्षार्थ गौशाला भेज दिया।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed