
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ का प्रमुख शहर 2 बिलासपुर अपने समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। प्रदेश की न्यायधानी कहलाने वाले बिलासपुर की धरोहरों में शहर का रेलवे स्टेशन भी शामिल है। यह स्टेशन अपने आप में बिलासपुर की पहचान है। स्टेशन 1890 में बनकर तैयार हुआ था। अब इस इमारत को बने 134 साल हो गए हैं। इन सौ सालों में सब कुछ बदल गया। पुरानी इमारत से जुड़कर नए निर्माण हो गए। इसके बीच भी यह पुरानी इमारत अब भी उसी भव्यता के साथ जस की तस खड़ी है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन सिर्फ एक परिवहन केंद्र नहीं, बल्कि शहर के लोगों की भावनाओं का अभिन्न हिस्सा है। बिलासपुर के हर नागरिक के लिए यह इमारत उनके शहर की पहचान और गौरव का प्रतीक है।
हालांकि, इन दिनों रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन के
व्यापक कायाकल्प की प्रक्रिया चल रही है। विकास की इस
प्रक्रिया के चलते रेलवे स्टेशन की ऐतिहासिक इमारत को
भी हटाने की खबरें सामने आ रही हैं, जिसने शहरवासियों में
चिंता उत्पन्न कर दी है। इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने
के लिए बिलासपुर के नागरिकों में फिर से एकजुटता की
आवश्यकता महसूस की जा रही है। ठीक वैसे ही जैसे
उन्होंने रेलवे जोन आंदोलन के दौरान एक साथ खड़े होकर
अपना अधिकार हासिल किया था।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…

