
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां तीन बच्चों के पिता ने अपनी बच्ची की उम्र के मासूम के साथ शर्मनाक हरकत की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार तीन साल की बच्ची सोमवार को अपने घर के पास खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाला 35 वर्षीय धरम सिंह वहां पहुंचा। इस दौरान वह बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। फिर सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मासूम बच्ची रोते हुए मां को दी जानकारी
बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को घर के पास छोड़ दिया, जिसके बाद मासूम बच्ची रोते हुए घर पहुंची। और उसने अपनी मां को आपबीती बताई।
तीन बच्चों का बाप है आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है। और उसके तीन बच्चे भी है। उसने अपनी बच्ची की उम्र के मासूम के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।
मासूम को लेकर थाने पहुंची मां
इस वारदात बाद में बच्ची को उसकी मां थाने ले गई। यहां उसने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। ASP ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…

