
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ का अपोलो अस्पताल एक बार अपने कारनामों को लेकर सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। एक बेटी ने अपनी मां की मौत के बाद अपोलो अस्पताल प्रबंधन और कार्यरत डाक्टरों पर मृत व्यक्ति के नाम पर लाखों रु वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है।

इतना ही नहीं मृत महिला की बेटी ने जो की खुद मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी हुई है उन्होंने अपोलो की काली करतूतों का चिट्ठा खोलते हुए अपनी मां की मौत के लिए अपोलो अस्पताल के डाक्टरों को जिम्मेदार बताते हुए अपोलो अस्पताल को बंद करवाने की धमकी भी दी है।

पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है जिसमे दावा किया जा रहा है की पैसे के बदले अपोलो अस्पताल किस प्रकार मानवता की सारी हदें पार कर रहा है। हालाकि घटना का सच क्या है इस बारे में अभी तक अपोलो अस्पताल के मैनेजमेंट की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जिसके बाद से अपोलो अस्पताल अपने कारनामों के चलते एक बार फिर विवादो में बना हुआ है। इस बारे में जब अपोलो के डाक्टर ने
मरीज के परिजनों को फोन किया तो बेटी ने खुलकर अपनी भड़ास निकाली और डाक्टर को जमकर खरी खोटी सुनाई। और इसके बाद से मृत महिला की बेटी और अपोलो के डाक्टर के बीच हुई बातचीत का आडियो सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…

