बिलासपुर,,, ईद के दौरान मोहल्ले में फिलिस्तीन का झंडा लगाने और लहराने पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों आपत्ति करते हुए देश के विरोधियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की थी। पुलिस ने शाम होते तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ भी की जा रही है।

ईद का जश्न मनाने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने शहर के अलग अलग मोहल्लों में जोरदार सजावट की थी। इसी कड़ी में तारबाहर थाना क्षेत्र की गली मोहल्लों में भी झंडे बैनर लगाए गए थे। लेकिन यहां कुछ लोगों ने एक गली को फिलिस्तीनी झंडे से सजाया था। गाली के दौनों तरफ केवल फिलस्तीन झंडे लहरा रहे थे। जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को इसकी जानकारी मिली वो सड़क पर उतर आए और विरोध में जमकर नारे बाजी की, यही नहीं देश के गद्दारों को… जूता मारो सालों को … जैसे नारे लगाए। तभी इसकी जानकारी SP राजनेश सिंह तक पहुंच गई। उन्होंने तत्काल एडिशनल SP समेत सभी पुलिस अधिकारियों को एक्टिव किया और माहौल बिगड़ने से पहले ही स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। यही नहीं हिंदूवादी संगठन लोगों को आश्वस्त किया कि ऐसे असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस बीच हिन्दू संगठन के सदस्यों ने लिखित शिकायत कर बताया कि तारबाहर थाना क्षेत्र में फिलिस्तीन का झंडा लगाया गया है। संगठन के नेताओं ने फिलस्तीन का झँडा फहराने वालों पर गंभीर अपराध दर्ज करने की मांग भी की। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप पुलिस बल के साथ मौकेै पर पहुंचे और सभी झंडों को उतरवाया। इसके बाद झंडा लगाने वालों की तलाश शुरू हुई। शाम होते तक पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है की इस मामले में और भी गिरफ्तार हो सकती है। क्योंकि ये काम 5 से 7 लोग नही कर सकते। पुलिस अभी भी ऐसे असामाजिक तत्वों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ भी कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1- शेख समीर बक्स पिता शेख कलीम बख्श उम्र 20 वर्ष निवासी तारबाहर
2-फीदेल खान पिता अब्दुल रज्जाक उम्र 24 वर्ष निवासी तारबाहर
3- मोहम्मद शोएब पिता स्वर्गीय मोहम्मद आलम उम्र 23 वर्ष निवासी तारबाहर
4- शेख अजीम पिता शेख सलीम उम्र 19 वर्ष निवासी तारबाहर
5- शेख समीर पिता शेख मुल्तान उम्र 22 वर्ष निवासी तारबाहर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 13, 2026ढाई साल से आदर्श गांव का अकाल! सांसद तोखन साहू के खाते में एक भी गांव नहीं, बजट नहीं तो नेताजी को गोद लेने में भी नहीं दिलचस्पी, फोकट के चंदन में समर्थकों ने भी फेर ली नजर…
UncategorizedNovember 13, 20266 साल में पैसा डबल करने का दिखाया सपना, 24 लाख लेकर कंपनी ही गायब, 12 साल बाद चिटफंड के चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े, बॉन्ड-पासबुक ने खोली पोल, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी…
UncategorizedNovember 12, 2026सरकंडा में हुड़दंगियों की नहीं चली दादागिरी, पुलिस की समझाइश को भी दिखाया ठेंगा तो 6 को पकड़कर सीधे न्यायालय पहुंचाया, शांति बिगाड़ने निकले थे, अब कानून का पाठ पढ़ेंगे…
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
