
बिलासपुर,,चकरभाठा और एसीसीयू की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई कर मध्यपप्रदेश से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी अनिल वाधवानी से पुलिस ने 20 बॉटल महंगी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरामद 15 लीटर शराब अलग अलग कंपनियों की हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि आर्शिवाद वैली के सामने आश्रम मंदिर के पास अनिल वाधवानी अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री करने वाला है। आरोपी ने अपने बैग में मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब छिपाकर रखा है। जानकारी के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई के पहले खबर को पुख्ता किया।
मामले को पुलिस कप्तान समेत अन्य आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। चकरभाठा और सायबर पुलिस टीम ने घटना स्थल आर्शिवाद वैली के सामने आश्रम मंदिर के पास पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर धर दबोचा। संदेही व्यक्ति ने भागने का प्रयास भी किया। लेकिन पुलिस के सामने एक नहीं चली। आरोपी से एक लाल रंग की सफारी ट्राली बैग में अंग्रेजी शराब छानबीन के दौरान जब्त किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम कोरबा निवासी अनिल वाधवानी बताया। आरोपी ने जानकारी दिया कि हाल फिलहाल रामावैली में रहता है। मध्यप्रदेश की महंगी अंग्रेजी शराब जब्त करने के बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2), 59(क), 36 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी से Blenders Pride का 10 बॉटल, Royal stag whisky का 05 बॉटल, mecdowells no 1 whisky का 3 और 100 pipers जब्त किया गया है। सभी बाटल पर मध्य प्रदेश का हॉलमार्क लगा हुआ पाया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.18कलेक्टोरेट गेट पर ननद-भाभी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सूटकेस उतारने की बात पर सड़क बनी अखाड़ा, दो मासूम बच्चों को छोड़ने का आरोप, पति की एंट्री ने बढ़ाया पारा, झूमाझटकी CCTV में कैद और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
Uncategorized2026.09.18माधव ट्रेडर्स में ‘ताजा’ चाय पर छापा, HU के साथ खाद्य विभाग की धाड़, 23 पैकेट ब्रूक बॉन्ड ताजा राडार पर, खरीदी का बिल मौके पर गायब… अब बिल आएगा तो खुलेगा ‘नकली-ताजा’ का पूरा राज…
Uncategorized2026.09.18RTO में लक्ष्मी दर्शन, फिटनेस सेंटर में दलालों का दरबार, बोर्ड पर ‘एंट्री बैन’ अंदर बिना एजेंट सब बेकार, 800 की फीस, 1200 की रेडियम पट्टी और 13 हजार का GPS दलाल मिले तो सिस्टम बोले, सब मुमकिन है…
Uncategorized2026.09.18मोदी के दीयों में सियासत की चिंगारी, मिताली चौक पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, गृहमंत्री के सामने नारेबाजी-धक्का-मुक्की, फुटवियर चलने की खबर… भाजपाइयों ने भी खोल दी गुलाब की पंखुड़ियों वाली पुरानी फाइल…
