Wed. Oct 14th, 2026

कलेक्ट्रेट परिसर के सामने चक्काजाम करने के मामले में हुई शिकायत, चक्का जाम करने वालो में से कुछ लोगो ने राहगीर से की बदसलूकी ,राहगीर ने की थाने में शिकायत,,,

बिलासपुर,,, फिलिस्तीनीं झंडा फहराने वाले पांच युवकों को जमानत देने के लिए शासन प्रशासन पर दबाव बनाने चक्का जाम करने वाले लोगों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. गौरतलब है की 18 सितम्बर की रात

खुदीराम बोस चौक में फिलीस्तीन झंडा फहराने वाले शेख समीर बक्स, फिदेल खान, मोहम्मद शोएब,शेख अजीम और शेख समीर को जमानत देने के लिए शासन प्रशासन पर दबाव बनाने वाले कलेक्ट्रेट के पास चक्का जाम कर दिया था जिससे लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि चक्का जाम करने वालो के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराया है उसे किसी जरूरी काम से जाना था इस बीच चक्का जाम करने वालो ने उस व्यक्ति से बत्तमिजी की और उसे जाने से रोक दिया जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराया है इसके बाद चक्का जाम करने वालो के खिलाफ धारा 126,190,151 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है. चक्का जाम करने वालों का वीडियो बनाया गया है फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी.

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed