
बिलासपुर,, बिलासपुर के चर्चित श्री शिशु भवन में उपचार के दौरान दो नवजात शिशुओं की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचाया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए। ईदगाह चौक स्थित श्री शिशु भवन हॉस्पिटल का घेराव कर दिया। इसके बाद शिकायत करने सिविल लाइन थाना पहुंचे।

रतनपुर क्षेत्र के सिलाई ग्राम निवासी सुमन मानिकपुरी पति मन लखन मानिकपुरी 25 वर्ष का बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में 14 दिन पहले नॉर्मल डिलीवरी से दो जुड़वा नवजात शिशु हुआ था। डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने बच्चों को कमजोर बताते हुए उन्हें उपचार के लिए ईदगाह चौक स्थित श्री शिशु भवन अस्पताल में भर्ती कराया था। 5 दिन पहले एक शिशु की मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार शाम 7:00 बजे शिशु भवन के डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि दूसरे शिशु की भी मौत हो गई है। परिजनों ने उपचार में लापरवाही बताते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा मचाया। इसके साथ ही मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है।
आठ माह पहले एक और बच्चें की यही हुई थी मौत
श्री शिशु भवन में सुमन के अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है 8 महीने पहले भी सुमन ने अपने नवजात बच्चे को यहां भर्ती कराया था। उसे दौरान भी उपचार के बीच उसके बच्चे की मौत श्री शिशु भवन में हो गई थी। अब 14 दिन पहले हुए जुड़वा बच्चों की मौत भी श्री सु भवन में होने के बाद परिजन नाराज है।

डॉक्टर ने अस्पताल से भगाया
बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया इस दौरान कुछ मीडिया कर्मी भी वहां पहुंचे अस्पताल के संचालक डॉक्टर श्रीकांत गिरी ने सभी को परिसर से भगा दिया और जहां शिकायत करनी है वहां शिकायत करने के लिए कह दिया।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…

