
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा महिला विरुद्ध अपराधो में कड़ी कार्यवाही करने का दिया है निर्देश परिजनों द्वारा आरोपी पति पर मृतिका को दहेज की मांग कर प्रताडित करने का लगाया आरोप, बिना नम्बरी मर्ग डायरी थाना गोल बाजार जिला रायपुर से प्राप्त होने से थाना सीपत में नम्बरी मर्ग क्रमांक 91/2024 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया है जांच के दौरान दिनांक 15.07.2024 को सुबह करीब 9.00 बजे मृतिका शुकवारा बाई केंवट अपनी ससुराल ग्राम डगनिया कमरे में गैस चुल्हा में खाना बनाते समय आग लगने से चेहरा, छाती, पेट, पीठ, दोनो हाथ जल गयी थी जिसे ईलाज हेतु डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया था ईलाज के दौरान दिनांक 18.07.2024 को मृत्यु हो गयी है। मामले कि गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा उक्त घटना की जांच करने निर्देशित किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निलेश पांडेय के द्वारा मर्ग जांच के दौरान मृतिका के मायके पक्ष का कथन लिया गया है। जिन्होंने अपने कथन में बताया कि मृतिका शुकवारा बाई केंवट शादी घटना दिनांक के 03 माह पूर्व हुई थी शादी के बाद शुकवारा बाई केंवट से उसका पति मुकेश केंवट दहेज की मांग करता था जिस पर मृतिका द्वारा आपत्ति करने पर मुकेश केंवट अपनी नव विवाहिता पत्नी शुकवारा बाई केंवट के साथ लगातार विवाद कर मारपीट कर प्रताड़ित करता रहा कि दिनांक 15.07.2024 को मृतिका शुकवारा बाई केंवट सुबह करीबन 08.00 बजे अपने ससुराल घर ग्राम डगनिया में जल गई जो दौरान ईलाज डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में दिनांक 18.07.2024 को फौत हो गई। मर्ग सदर में की गई जांच में मृतिका शुकवारा बाई केंवट जो कि नव विवाहिता थी जिसकी अस्वभाविक मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है जो आरोपी मुकेश केंवट पिता स्व. गणेश राम केंवट उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम डगनिया के विरूद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा 80 बीएनएसएस का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना सीपत में अप क्रमांक 463/2024 धारा 80 बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि शिव सिंह बक्साल, युगल शर्मा, आरक्षक आकाश मिश्रा, म आर का्रंती मरकाम का सराहनीय योगदान है।
आरोपी 👇
मुकेश केंवट पिता स्व गणेश राम केंवट उम्र 27 साल निवासी डगनिया थाना सीपत
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27शेयर ट्रेडिंग के करोड़ों के घोटाले का मास्टरमाइंड देशभर में तलाशा जा रहा! फरार पीयूष जायसवाल पर गृह मंत्रालय का शिकंजा, लुक आउट सर्कुलर जारी, सूचना देने वालों से पुलिस की गोपनीय अपील….
Uncategorized2026.07.27मक्कार’ टिप्पणी बंधु मौर्य पर पड़ी भारी! भड़के निगम अभियंताओं ने खोला मोर्चा, मेयर-आयुक्त-कलेक्टर को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन, सार्वजनिक माफी और कार्रवाई की मांग से गरमाई सियासत..
Uncategorized2026.07.27करेले खरीदने गया था, मौत बनकर निकला जहरीला साँप सब्जी के ढेर में छिपे नाग ने युवक को डसा, नेहरू नगर सब्जी बाजार में मची भगदड़, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….
Uncategorized2026.07.27शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दूसरी शादी के बाद हुआ फरार, ससुराल के छज्जे में छिपा बैठा था आरोपी, सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, अब सलाखों के पीछे ‘राजा….
