
बिलासपुर,, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पचपेड़ी विकासखंड मस्तूरी के प्रभारी प्राचार्य श्री चितरंजन कुमार राठौर के द्वारा विद्यालय में अपने बहन के साथ आई हुई 5 वर्षीया बालिका को थप्पड़ मारा तथा बुरी तरह से डांट लगाई गई, जिससे बालिका भयभीत हो गई। इस प्रकार बिना कारण जाने अबोध बालिका के साथ सख्त व्यवहार किया जाना पाया गया। प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने के उपरांत बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण के द्वारा तत्काल प्रभारी प्राचार्य श्री राठौर को प्राचार्य के पद से मुक्त करते हुए बीईओ कार्यालय मस्तूरी में उपस्थिति देने हेतु आदेशित किया गया है। संबंधित चितरंजन कुमार राठौर प्रभारी प्राचार्य मूल पद व्याख्याता के निलंबन का प्रस्ताव भी संचालक लोक शिक्षण रायपुर को अनुशंसा सहित भेजा गया है।
मस्तूरी विकासखंड में इस प्रकार की घटना लगातार होने से यह स्पष्ट होता है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिव राम टंडन का नियंत्रण नहीं है। अत: शिव राम टंडन प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को प्रभार से मुक्त करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी का प्रभार ईश्वर प्रसाद सोनवानी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एरमशाही को दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्पष्ट कहा है कि विद्यालय में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27शेयर ट्रेडिंग के करोड़ों के घोटाले का मास्टरमाइंड देशभर में तलाशा जा रहा! फरार पीयूष जायसवाल पर गृह मंत्रालय का शिकंजा, लुक आउट सर्कुलर जारी, सूचना देने वालों से पुलिस की गोपनीय अपील….
Uncategorized2026.07.27मक्कार’ टिप्पणी बंधु मौर्य पर पड़ी भारी! भड़के निगम अभियंताओं ने खोला मोर्चा, मेयर-आयुक्त-कलेक्टर को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन, सार्वजनिक माफी और कार्रवाई की मांग से गरमाई सियासत..
Uncategorized2026.07.27करेले खरीदने गया था, मौत बनकर निकला जहरीला साँप सब्जी के ढेर में छिपे नाग ने युवक को डसा, नेहरू नगर सब्जी बाजार में मची भगदड़, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….
Uncategorized2026.07.27शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दूसरी शादी के बाद हुआ फरार, ससुराल के छज्जे में छिपा बैठा था आरोपी, सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, अब सलाखों के पीछे ‘राजा….
