
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले में मध्याहन भोजन के गर्म खीर से स्कूली छात्र झुलस गया, मध्यान भोजन में बनाई गई गर्म खीर बच्चे के पैर में गिर गई। जिससे छात्र बुरी तरह से जल गया। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही इसमें सामने आ रही हैं।
पूरा मामला मस्तूरी विकासखंड के पचपेड़ी के पास स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केंवतरा का है। जहां मध्याहन भोजन में गर्म खीर बनाई गई थी। वहीं भोजन परोसने के दौरान छात्र पर खीर गिर गई। जिससे छात्र बुरी तरह झुलस गया था। बताया जा रहा है कि स्कूली छात्र के राइट पैर पर खीर गिरी। जिससे छात्र का पैर बुरी तरह जल गया। जिसके बाद छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण आठवीं कक्षा के एक छात्र के पैर के ऊपर आज सुबह गर्म खीर गिर पड़ा। जिससे स्कूली छात्र बुरी तरह झुलस गया है। छात्र के पैर मे गर्म खीर गिर जाने के बाद स्कूल प्रबंधन हरकत में आया। आपको बता दें कि सुबह की पाली में स्कूल लगा था और बच्चों को आज मध्याहन भोजन में खीर बाँटना था। इसी बीच हड़बड़ी में कक्षा आठवीं के एक छात्र के पैर के ऊपर गरम खीर गिर गया। जिससे हड़कंप मच गया। छात्र को अस्पताल ले जाया गया है। इससे पूर्व भी प्रदेश में इस तरह से कई स्कूल में बच्चों के झुलसने पर कार्यवाही हो चुकी हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
