
बिलासपुर,,, जिले में दीवार गिरने से 8 वर्षीय बालक दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसमें ठेकेदार विकास अग्रवाल की लापरवाही सामने आई है। जहां सिद्धार्थ देवांगन की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घायल मासूम का इलाज स्टार चिल्ड्रन हॉस्पिटल में चल रहा है। मामला चिंगराजपारा प्रभात चौक सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण कराया जा रहा है। जहां शुक्रवार की सुबह घर से निकल रहा था। इस वक्त नाली का निर्माण भी हो रहा था तभी दीवार के चपेट में आने से बच्चा घायल हो गया। नगर निगम के ठेके से काम हो रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि ठेकेदार विकास अग्रवाल की लापरवाही से बच्चे की यह दशा हुई है और मना करने के बाद भी वहां नाली का निर्माण किया जा रहा था।
परिजनों का कहना है कि ठेकेदार को मना किया गया था कि जो दीवार है उसे पहले हटा लीजिए। उसके बाद यह आगे के कार्य करिए ठेकेदार नहीं माना, जिसकी लापारवाही से बच्चा दीवार के चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
पिता सुभाष देवांगन का आरोप नाली निर्माण कर रहे ठेकेदार ने और आश्वासन दिया कि बच्चा जो घायल हुआ है, इसमें जो भी खर्चा आएगा हम देंगे। उसके बाद ठेकेदार अपनी बातों से मुकर गया, जिसको लेकर आज परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
