Fri. Nov 13th, 2026

कोटा क्षेत्र में लड़की छेड़खानी के विरोध में युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला

बिलासपुर,,, जिले के कोटा थाना क्षेत्र में लड़की से छेड़खानी के विरोध में युवक पर चाकू से जानलेवा हमले का मामला सामने आया है… दरअसल बिलासपुर के कानन पेंडारी निवासी दीपांशु साहू अपने साथियों के साथ घूमने निकला.

इसी दौरान युवकों ने किसी लड़की के साथ छेड़खानी की… और इसी बात को लेकर लड़की और उसके साथी और घायल युवक के पक्ष में वाद विवाद होने लगा… वाद विवाद इतना बढ़ा कि मौका देखकर लड़की के पक्ष के एक युवक ने दीपांशु के पेट पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया… इस हमले में दीपांशु बुरी तरह घायल हो गया… घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है… जहां उसका इलाज जारी है… पूरे मामले में पुलिस ने जांच करते हुए बीएनएस की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों की पहचान कर ली है… और 3 युवकों को हिरासत में भी ले लिया है… हिरासत में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है… जिससे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो सके…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed