
बिलासपुर,,, प्रधानमंत्री आवास नही मिलने से नाराज महिला ने पेट्रोल लेकर पहुंची कैलेक्ट्रेट कार्यालय और रोते बिलखते हंगामा मचाया। आज कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया ! जब एक महिला रोते बिलखते कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची! और प्रधानमंत्री आवास नही मिलने से परेशान हो कर कलेक्टर परिसर में ही पेट्रोल डालकर अपने आप को खत्म करने की बात कहने लगी! चाटीडीह की रहने वाली महिला संध्या रजक (केसरवानी) का कहना है ! कि 6 -7 माह से उनके मकान को नगर निगम ने तोड़ दिया था ! और उसे नया मकान अभी तक नही दिया गया है! मकान के लिए लगातार वह नगर निगम और कलेक्ट्रेट कार्यालयों के चक्कर काट रही है ! लेकिन अभी तक उसे मकान नही दिया गया! उसने बताया की वह लोगो के घरों में झाडू पोछा का काम कर अपना परिवार का भरण पोषण करती है! उसका 13 साल का एक बच्चा भी है! अभी उसे 4000 रूपये मकान के किराए देने पड़ रहे है! जिससे उसका परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है! मकान के लिए अधिकारी कई महीनों से उसे घुमा रहे है! जिससे वह तंग व परेशान हो चुकी है! उन्होंने कहा कि आज या तो सरकार उसे तत्काल मकान दे या वह अभी अपनी जान दे देगी! वही कलेक्टर को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल महिला को अपने चेंबर में बुलाकर उससे बात की और कमीशन से मिलने को कहते हुए उसे शांत कराया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
